Uttarakhand: 200 फीट गहरी खाई में गिरी बारातियों से भरी मैक्स, दुल्हे की बहन सहित 3 की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में बीती शाम कोटद्वार के पास एक बहुत बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें कई लोगों की जान गई है साथ ही इसमें बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Naugaon Accident: 3 Dead 10 Injured as Vehicle Falls Into Ditch in Naugaon
Image: 3 Dead 10 Injured as Vehicle Falls Into Ditch in Naugaon

कोटद्वार: लैंसडौन तहसील में बरातियों से भरी एक जीप 200 फीट गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय वाहन में कुल 15 लोग सवार थे, जिसमें चालक भी शामिल था।

Max Vehicle Falls Into Ditch in Naugaon: 3 Dead, 10 Injured

कोटद्वार में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुनियाल गांव के रोहित गुसाईं की शादी के बाद, विदाई के समय बरातियों से भरी मैक्स जीप नौगांव के पास खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीएम शालिनी मौर्य, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय छात्रों ने भी बचाव कार्य में मदद की। हादसे में तीन बरातियों मुकेश सिंह (35) और धीरज सिंह (65), जो गुनियाल के निवासी थे और दुल्हे की मौसेरी बहन नूतन (35) की मृत्यु हो गई। जबकि 10 अन्य लोग घायल हैं। घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। हादसे में वाहन में सवार दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।

सड़क के खस्ताहालत पर लोगों का आक्रोश

लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने अस्पताल पहुंचकर समुचित उपचार के निर्देश दिए। अस्पताल में हादसे के बाद लोगों का आक्रोश देखने को मिला, वे खराब सड़क की स्थिति को लेकर नाराज थे। इस दौरान लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत ने लोगों को समझाकर शांत किया। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचीं और उनका हालचाल जाना। घायलों ने बताया कि वाहन चालक शॉर्टकट रास्ते से गांव लौट रहा था, जिससे कच्ची सड़क के कारण हादसा हुआ। इसके अलावा चर्चा है कि चालक ने हादसे से पहले किसी अन्य व्यक्ति को वाहन चलाने के लिए दे दिया था।