Uttarakhand News: टिहरी में ITBP की 39 जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, जम्मू कश्मीर चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे

उत्तराखंड में जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रही ITBP की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 39 जवान सवार थे।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
ITBP Bus Accident: ITBP Bus Accident on Rishikesh-Chamba Highway
Image: ITBP Bus Accident on Rishikesh-Chamba Highway

टिहरी गढ़वाल: शनिवार शाम आईटीबीपी की जवानों से भरी बस पलट गई जिसमें सवार कई जवान घायल हो गए हैं। बस में ITBP के 39 जवान सवार थे जिसमें से 8 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी खाडी ले जाया गया है।

ITBP Bus Accident on Rishikesh-Chamba Highway, 39 Soldiers on Board

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे बीती रात भी कोटद्वार में एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें 3 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए। आज भी टिहरी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौटते समय आईटीबीपी जवानों की बस ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताछिला के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में कुल 39 जवान सवार थे जिनमें से 8 घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

  • मची अफरा-तफरी

    ITBP Bus Accident
    Pic: 1/ 1
    Image: ITBP Bus Accident

    इसके बाद सभी घायल जवानों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से पीएचसी फकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना आज शाम करीब 4 बजे की है। घायल जवानों को सीएचसी खाडी के साथ ही नरेंद्र नगर स्थित श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अनुसार सभी जवान सामान्य रूप से घायल हुए हैं और उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।