मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क हो गया है और अब तेज धूप से गर्मी बढ़ गई है। अगले चार दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 07 October 2024
देहरादून: अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। अक्टूबर का महीना होते हुए भी ठंड का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है और लोग गर्मी से परेशान हैं।
Uttarakhand Weather Update 07 October 2024
उत्तराखंड में मानसून के विदा होने के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश की कमी के कारण नमी घटने लगी है, जिससे चटक धूप के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिन में खिली चटक धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तापमान और भी बढ़ सकता है। मौसम साफ होने के बाद चार धाम यात्रा पर आए तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली है, लेकिन लोग अब भी गर्मी से जूझ रहे हैं। चारों धामों में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहने की संभावना है। कुछ पर्वतीय जिलों चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की कमी के चलते गर्मी बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नमी की कमी के कारण दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी इजाफा हो रहा है। इसके अलावा देहरादून में 6 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में शुष्क मौसम बना रहेगा। तापमान में गिरावट तब तक नहीं होगी जब तक कि पोस्ट मानसून की बारिश न हो जाए।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।