Uttarakhand News: जम कर ऋषिकेश पहुंच रहे NRI जोड़े, Pre-wedding शूट के लिए बना हॉटस्पॉट

शादियों का सीजन नजदीक है और हाल के दिनों में प्री-वेडिंग शूट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसी कारण उत्तराखंड में एक नया हॉटस्पॉट तेजी से उभर रहा है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Pre Wedding Shoot in Rishikesh: Pre Wedding Shoot Rishikesh in Uttarakhand
Image: Pre Wedding Shoot Rishikesh in Uttarakhand

ऋषिकेश: योगनगरी और उसके आसपास के क्षेत्र प्री-वेडिंग शूट के लिए लोकप्रिय डेस्टिनेशन बन गए हैं। यहां न केवल भारत के जोड़े, बल्कि विदेशों से भी कपल्स शूट कराने आ रहे हैं। प्री-वेडिंग शूट के लिए कुछ स्टूडियोज ने 50 हजार से लेकर सवा लाख रुपये तक के पैकेज रखे हैं।

Pre Wedding Shoot Rishikesh in Uttarakhand

उत्तराखंड में प्री-वेडिंग शूट के लिए नए डेस्टिनेशंस तेजी से उभर रहे हैं, जिसमें खासकर ऋषिकेश का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। यहां कपल्स को न केवल खूबसूरत प्राकृतिक नजारे मिलते हैं, बल्कि गंगा के तट पर फैली रेत और घाटी की शांत वातावरण भी उन्हें आकर्षित कर रहा है। शिवपुरी में मालाकुंठी ब्रिज और गंगातट जैसे स्थल कपल्स के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और स्थानीय लोगों ने शूटिंग के लिए सभी आवश्यक इंतजाम भी किए हैं।

रोजगार के नए अवसर और बढ़ती लोकप्रियता

प्री-वेडिंग शूट के ट्रेंड में ऋषिकेश आने से स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं। यहां के स्टूडियो संचालक बताते हैं कि यूपी, दिल्ली और अन्य राज्यों से कई कपल्स यहां शूट कराने आ रहे हैं, यहां तक कि अमेरिका में बसे एनआरआई कपल्स भी ऋषिकेश को चुन रहे हैं। स्टूडियो में प्री-वेडिंग शूट के लिए पैकेज 50 हजार से लेकर सवा लाख रुपये तक के हैं, जिसमें कपड़ों और अन्य आवश्यक सामान की व्यवस्था भी की जाती है। प्रमुख शूटिंग स्थानों में शिवपुरी के गंगातट, रामझूला पुल, नीरगढ़ वाटर फॉल, क्यार्की में सूर्यास्त और मरीन ड्राइव शामिल हैं।