Uttarakhand: पहाड़ों में ठंड की शुरुवात, मैदानों में पारा 33° पार.. जानिए आज का Weather Update

देहरादून में तेज गर्मी और उमस का से आम जनता परेशान है। पहाड़ों में ठण्ड धीरे-धीरे बढ़ रही है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 09  October 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 09 October 2024

देहरादून: राज्य के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों अक्टूबर माह के शुरू से ही हलकी ठण्ड शुरू हो गई है। जबकि मैदानी इलाकों में दिन के समय काफी गर्मी हो रही है। गर्मी से लोगों का हाल बुरा है।

Uttarakhand Weather Update 09 October 2024

देहरादून में मानसून के बाद तापमान में बढ़ोतरी से दिन के समय गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। लेकिन शाम के समय गर्मी से राहत रहती है। अगले कुछ दिनों तक शुष्क जारी रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक का अहसास जरूर हो रहा है, लेकिन दिन की तेज गर्मी लोगों के लिए असहनीय बनी हुई है। वहीँ पहाड़ों में मौसम सुहाना बना हुआ है। चारधामों में ठण्ड बढ़नी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी मैदानी क्षेत्रों में गर्मी परेशान करेगी। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि मॉनसून विदा होने के बाद से पोस्ट मॉनसून बारिश नहीं हुई है। इसके चलते नमी कम होने लगी है और तापमान बढ़ रहा है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के शहरी इलाकों में अधिकांश जगहों मौसम साफ रहेगा जबकि कहीं-कहीं आंशिक रूप से काले बादल छाए रहने की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर और नैनीताल जनपद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।