Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल की ऐतिहासिक रामलीला के छठे दिन शक्ति कपूर यहां पहुंच गए। मशहूर बॉलीवुड कलाकार शिक्ति कपूर ने दीप प्रज्वलन कर रामलीला शुभारंभ किया और इसके बाद अपने अलग अंदाज से समां बांध दिया। शक्ति ने अपनी प्रसिद्ध फिल्मों के खूब लोकप्रिय डायलॉग मंच से कहे, जिसके बाद दर्शक खूब ठहाके लगाते रहे।
टिहरी गढ़वाल में श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 (देहरादून पंजी.) द्वारा गढ़वाल की रामलीला की जाती है, ये काफी पुरानी होने के साथ ही ऐतिहासिक भी है। बॉलीवुड स्टार शक्ति कपूर रामलीला के छठे दिवस के मंचन में मौजूद रहे, उन्होंने दीप प्रज्वलन कर रामलीला छठे दिवस का शुभारंभ किया और मुख्य अतिथि रहे। भव्य लेजर शो के एनीमेशन में बॉलीवुड स्टार शक्ति कपूर की मंच पर एंट्री ने रामलीला में आये लोगों को स्तब्द कर दिया। इसके बाद दर्शकों की मांग पर शक्ति ने अपनी सुपर हिट फिल्मों के जब डायलॉग कहे तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।