Uttarakhand Weather: दिखने लगी विंटर लाइन, केदारनाथ में बर्फबारी.. जानिये मौसम के ताजा हाल

मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क हो गया है और अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिल रही है। सूर्योदय के समय दून घाटी के ऊपर विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा दिख रहा है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 13 October 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 13 October 2024

देहरादून: मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिल रही है। हालांकि सुबह और शाम की ठंडक अब महसूस होने लगी है। पर्वतीय इलाकों में सुबह के समय ठिठुरन बढ़ रही है।

Uttarakhand Weather Update 13 October 2024

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। चारों धामों में ठण्ड बढ़ रही है। मसूरी में सुबह का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। सूर्योदय के समय दून घाटी के ऊपर विंटर लाइन का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। कुमाऊं मंडल में तराई-भाबर से लेकर पर्वतीय इलाकों में चटख धूप खिली हुई है। गढ़वाल के जिलों में भी इन दिनों मौसम सुहाना बना हुआ है। धीरे-धीरे राज्य भर में सर्दी बढ़ने लगी है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यह मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक पहाड़ों से लेकर मैदानों तक चटख धुप खिली रहेगी। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश होने की सम्भवना है। चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। केदारनाथ धाम में हल्की बारिश के साथ हल्की-हल्की बर्फ़बारी होने की भी सम्भावना है। अगले दो दिन में केदारनाथ में भी चटख धूप खिली रहने की सम्भावना है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।