पयर्टन विभाग द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को इसमें रहने, खाने और प्रशिक्षण के लिए निशुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं। विभाग का लक्ष्य पहले चरण में 741 युवाओं को प्रशिक्षित करना है, जिसमें 124 महिलाऐं हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Free paragliding course for more than 700 youth
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए उत्तराखंड सरकार द्वारा युवाओं को पैराग्लाइडिंग, वाईट वाटर राफ्टिंग, माउंटेनियरिंग जैसे साहसिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Free paragliding course for more than 700 youth
मुख्यमंत्री धामी का कहना है की हमारा प्रयास है कि अगले कुछ सालों में उत्तराखंड के पास पर्यटन क्षेत्र में पर्याप्त प्रशिक्षित मानव संसाधन हो उपलब्ध हो ताकि उत्तराखण्ड में साहसिक पर्यटन फलने-फूलने के साथ सुरक्षित भी हो।
उत्तराखंड का पर्यटन अब तक मुख्यत: धार्मिक और सामान्य पर्यटन तक ही सीमित था, लेकिन अब धामी सरकार इसमें साहसिक पर्यटन के जरिए नए आयाम जोड़ रही है। ताकी युवा साहसिक पयर्टन में अपनी क्षमता का उपयोग करके उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा दे सकेंगे। उत्तराखंड पर्यटन विभाग 700 से अधिक युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क कोर्स करवा रहा है। नैनीताल जिले के भीमताल, देहरादून और मालदेवता में पैराग्लाइडिंग पर्यटन बढ़ रहा है। पर्यटन विभाग नए अवसरों को देखते हुए स्थानीय युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण देने के लिए भी नए स्थानों की खोज कर रहा है।
15 बैचों में पैराग्लाडिंग के पांच कोर्स
उत्तराखंड सरकार द्वारा 15 बैचों में युवाओं को गाइडेड पैराग्लाडिंग के पांच अलग-अलग कोर्स कराए जा रहे हैं। पयर्टन विभाग द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को इसमें रहने, खाने और प्रशिक्षण के लिए निशुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं। विभाग का लक्ष्य पहले चरण में 741 युवाओं को प्रशिक्षित करना है, जिसमें 124 महिलाऐं हैं। चमोली जनपद के सीमान्त गांव कुनौल के दिनेश सिंह भी पैराग्लाइडिंग कोर्स का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके साथ उनके गांव के तीन अन्य युवा भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। दिनेश सिंह संविदा पर नौकरी करते हैं। दिनेश सिंह मई, जून और सितंबर में पैराग्लाइडिंग के दो अलग कोर्स पूरा कर चुके हैं। फरवरी महीने तक उनका प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा, और वे लाइसेंस प्राप्त कर व्यावसायिक उड़ान के लिए तैयार हो जाएंगे।
उत्तराखंड सरकार का निशुल्क प्रशिक्षण
दिनेश सिंह ने इस निशुल्क प्रशिक्षण के उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को रहने, खाने से लेकर प्रशिक्षण तक निशुल्क दे रही है। उत्तरकाशी जनपद के सांकरी क्षेत्र के सौड़ गांव कि संगीता रावत भी चुनिंदा महिला प्रशिक्षणार्थियों में से हैं। संगीता ने भी इस निशुल्क प्रशिक्षण के लिए उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया है। संगीता उत्तरकाशी में एक एडवेंचर टूरिज्म कंपनी चलाती हैं। वे पैराग्लाइडिंग के जरिए अपने काम बढ़ावा देना चाहती हैं। संगीता अपनी बैच की अकेली महिला ट्रेनी हैं। अब तक वह सोलो फ्लाई सीख चुकी हैं। इसके बाद एडवांस कोर्स के बाद संगीता प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा।