हल्की ठंड ने पहाड़ों में मौसम को काफी खुशनुमा बना दिया है। राज्य के मैदानी और पहाड़ी जिलों में सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी। मैदानों में दिन के समय में फिलहाल गर्मी बरकरार रहेगी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 14 October 2024
देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। राज्य के मैदानी इलाकों में भी सुबह और शाम हल्की ठंड पड़ने लगी है। फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने और ठंड बढ़ने की संभावना है।
Uttarakhand Weather Update 14 October 2024
सुबह और शाम के समय पड़ रही हल्की ठंड ने पहाड़ों में मौसम को काफी खुशनुमा बना दिया है। कुमाऊं की पहाड़ियों में अल्मोड़ा में रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि राज्य की राजधानी देहरादून में सुबह अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और शाम को 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाल ही में राज्य के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी हुई जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखने को मिल रहा है। मैदानों में सुबह और शाम को ठंड का अहसास हो रहा है। लेकिन दिन के समय में खिली धूप से तेज गर्मी का अहसास हो रहा है।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज दिन में धूप खिली रहेगी। अगले 17 अक्टूबर तक मौसम साफ बने रहने की संभावना है। राज्य में मैदानी और पहाड़ी जिलों में सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी। मैदानों में दिन के समय में फिलहाल गर्मी बरकरार रहेगी। IMD के अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहाना होने की वजह से पर्यटकों की संख्या में भी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन साफ मौसम से सारी परेशानियां दूर नहीं हुई हैं। चमोली में बद्रीनाथ राजमार्ग पर मानसून के मौसम का मलबा लगातार फैल रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों दोनों पर असर अब भी परेशानी हो रही है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस था।