Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी पर एक युवक ने आरोप लगाया है कि उन्होंने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उससे एक लाख रुपए लिए। युवक ने कर्णप्रयाग कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना से जिले में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।
राकेश सिंह बिष्ट निवासी कनखुल मल्ला ने 11 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि वह पीआरडी के तहत आरडब्लूडी में सेवक के रूप में कार्यरत हैं। राकेश ने कहा कि उनका और भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी का गांव पास-पास है और उनके परिवारों में अच्छे संबंध हैं। इन संबंधों का फायदा उठाते हुए, उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष से सरकारी नौकरी के लिए निवेदन किया। राकेश के अनुसार जिलाध्यक्ष ने उन्हें एक लाख रुपए की मांग का हवाला दिया और कहा कि यह रकम साहब को दी जाएगी। इसके बाद राकेश ने किसी तरह से एक लाख रुपए जुटाकर जिलाध्यक्ष को दे दिए। हालांकि काफी समय बीतने के बाद भी राकेश को नौकरी नहीं मिली। जब उन्होंने यह बात किसी और को बताई और उसने इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसके बाद 11 अक्टूबर को राकेश ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष और उनके साथी उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बिठाकर धमकाने लगे। इस मामले को लेकर राकेश ने पुलिस में शिकायत की है, जिससे जिले में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस पूरे मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी का कहना है कि यह वीडियो साजिस के तहत बनाया गया है और उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखकर की तथा व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।