Uttarakhand Weather: तापमान में प्रतिदिन गिरावट से बढ़ने लगी ठिठुरन, जानिए मौसम का हाल

प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंडक बढ़ रही है। दून में दिन में हल्की गर्मी हो रही है, जबकि सुबह और शाम गुलाबी ठंड का अनुभव होने लगा है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 15 October 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 15 October 2024

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे ठंडक बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Uttarakhand Weather Update 15 October 2024

देहरादून सहित उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर तेज धूप खिल रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने लगी है। साफ मौसम के चलते पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। चारधाम यात्रा के समापन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से बढ़ रही है और आने वाले दिनों में संख्या में और बढ़ोतरी का अनुमान है। यदि आप उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे हैं, तो अपने साथ गर्म कपड़े जरूर रखें, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर बढ़ने लगा है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

पर्वतीय जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है, जहाँ लोग अब गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में अभी भी लोग हल्के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन अगले कुछ दिनों में पारे में और गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को देहरादून के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद मौसम साफ हो गया। रात के समय पारा तेजी से गिरने लगा है, जिससे सुबह और रात को हल्की ठंड महसूस हो रही है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।