Uttarakhand Weather: दिन में तेज धूप तो सुबह-शाम ठंड, अस्पतालों में बढ़े मरीज.. जानिये मौसम अपडेट

उत्तराखंड के मौसम में बदलाव हो रहा है, दिन में तेज धूप और शाम को ठंड के कारण लोग स्वास संक्रमण से पीड़ित हो रहे हैं। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 16 Oct 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 16 Oct 2024

देहरादून: उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड शुरू हो गई है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

Uttarakhand Weather Update 16 Oct 2024

16 अक्टूबर को देहरादून सहित सभी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। अब आप तापमान में धीरे-धीरे कमी देख सकते हैं। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण देहरादून में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

राजधानी के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोग वायरल बुखार, खांसी और सर्दी की शिकायत लेकर सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं और डॉक्टरों के मुताबिक इसका मुख्य कारण मौसम में बदलाव है। मौसम में बदलाव दिन में तेज धूप और शाम को ठंड के कारण लोग श्वसन संक्रमण से पीड़ित हो रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

तापमान की स्थिति

मंगलवार शाम जारी मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री रहा। हालांकि, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।