अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर तेज धूप खिल रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 17 October 2024
देहरादून: उत्तराखंड के मौसम में बदलाव हो रहा है, दिन में तेज धूप और शाम को ठंड बढ़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सर्द होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ने का अनुमान है।
Uttarakhand Weather Update 17 October 2024
देहरादून सहित उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर तेज धूप खिल रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बढ़ने लगी है। साफ मौसम के चलते पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय भी लोग स्वेटर पहनने लगे हैं। कुमाऊं के चंपावत, लोहाघाट और नैनीताल के मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज गुरुवार 17 अक्टूबर को राज्य के पहाड़ी जनपदों में हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कुछ क्षेत्रों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। अक्टूबर माह में होने वाली इस बारिश से राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है। आज देहरादून और अन्य मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 3 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस था।