Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए UKPSC की ओर से नई भर्तियों के बारे में खुशखबरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 613 पदों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किए हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) में 613 पदों की भर्ती खुली है। इन पदों पर सीधी भर्ती द्वारा आवेदक चयनिक होंगे। UKPSC ने समूह-ग सेवा के तहत "सामान्य शाखा एवं महिला शाखा परीक्षा-2024" के अंतर्गत रिक्त 613 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन जारी किए हैं।
सीधी भर्ती के आवेदन कल 18 अक्टूबर से शुरू होंगे और 7 नवंबर को आवेदन अंतिम तिथि घोषित की गई है। अभ्यर्थी 16 नवंबर से 28 नवंबर तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।