Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी से ठंड की आहट, मैदानों में रहेगा मौसम शुष्क

कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की सम्भावना है। अगले कुछ दिनों में मौसम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 18 October 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 18 October 2024

देहरादून: पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी होने के कारण में सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ने लगी है। मैदानों में दोपहर के समय पिछले दो दिनों से चटक धूप खिलने के बाद शाम को बादल छा रहे हैं। जिससे दिन और रात के तापमान में भी अंतर बढ़ रहा है।

Uttarakhand Weather Update 18 October 2024

उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों में सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ने लगी है। गुरुवार को दोपहर बाद बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ मंदिर और नंदा घुंघटी की चोटियों के साथ ही नीती और माणा घाटी में और मुनस्यारी में मल्ला जोहार की ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फ़बारी हुई है। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय भी लोग गर्म कपड़े इस्तमाल करने लगने हैं। देहरादून में पिछले दो दिनों से चटक धूप खिलने के बाद शाम को बादल छा रहे हैं, जिससे देहरादून के दिन और रात के तापमान में भी अंतर बढ़ रहा है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की सम्भावना है। अगले कुछ दिनों में मौसम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में इस महीने के आखिरी तक कड़ाके की ठण्ड बढ़ने की सम्भावना है।

तापमान की स्थिति

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा।डिग्री सेल्सियस था।