Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: प्लॉट दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने फर्जी अनुबंध पत्र बनाकर चालीस लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
नेहरू कॉलोनी थाने में रणजीत सिंह असवाल ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। रणजीत सिंह डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं, उन्होंने बताया कि उन्हें अपने भवन निर्माण और रिश्तेदारों के लिए जमीन की जरूरत थी। एक परिचित ने उन्हें प्रदीप सकलानी से मिलवाया, जिसने बद्रीपुर में एक प्लॉट दिखाकर उसे बेचने का आश्वासन दिया। प्रदीप ने कहा कि प्लॉट का मूल मालिक मनमोहन शर्मा है और उसने प्लॉट की बिक्री के लिए अधिकृत होने का दावा किया।
विश्वास करते हुए रणजीत ने पहले एक लाख रुपये टोकन मनी के रूप में दिए और फिर 48 लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये बैंक से ट्रांसफर किए, जिससे कुल भुगतान 50 लाख रुपये हो गया। जब रजिस्ट्री नहीं हुई तो रणजीत को एहसास हुआ कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। आरोपी ने जब दबाव डाला तो दस लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन बाकी की रकम नहीं लौटाई। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रदीप सकलानी और मनमोहन शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से एक व्यक्ति टिहरी गढ़वाल का निवासी है जबकि दूसरा देहरादून का है।