यहाँ एक रहस्यमय बीमारी के कारण दो महिलाओं की जान चली गई है। महिलाओं की अचानक मृत्यु से परिजन गहरे सदमे में हैं, जबकि पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Two Women Die From Mystery Illness in Rudraprayag
रुद्रप्रयाग: घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग इस रहस्यमय बीमारी की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। पीड़ित परिवारों के अनुसार मरीजों को पहले बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद उनके शरीर में सूजन दिखाई देने लगी है।
Two Women Die From Mystery Illness in Rudraprayag
मिली जानकारी के अनुसार जनपद रुद्रप्रयाग में गुप्तकाशी क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में अज्ञात बीमारी के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई है। एक अन्य महिला इस बीमारी की चपेट में आकर स्वस्थ हो गई, लेकिन गांव में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग मामले की जानकारी जुटाने में जुटा है, जबकि पीड़ितों के परिजन इस बीमारी से चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों में बुखार और बदन में सूजन की शिकायत थी। चिकित्सीय जांच में फेफड़ों, लिवर और किडनी में संक्रमण पाया गया, जिससे उनका ब्लड प्रेशर भी गिर गया।
महिलाओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी
परिजनों के अनुसार अज्ञात बीमारी की चपेट में आए तीन महिलाओं में से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन एक महिला मीना देवी जो रुद्रपुर की निवासी थीं, उनकी महंत इंद्रेश अस्पताल में इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गईं। वहीं दूसरी महिला हिमालयन अस्पताल में उपचार के बाद आंशिक रूप से स्वस्थ होकर घर लौट आई हैं। रुद्रपुर की भ्वींचला तोक निवासी मीना देवी, जो पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित थीं, 18 अक्टूबर को अचानक दम तोड़ दिया। दूसरी ओर शोभना शुक्ला को भी बुखार के कारण चिकित्सालय में जांच करानी पड़ी, लेकिन डॉक्टर अब तक बीमारी की जड़ तक नहीं पहुंच सके हैं।