Uttarakhand News: देवप्रयाग में दु:खद हादसा, आर्मी का ट्रक पलटा.. हवलदार शैलेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत

आज देवप्रयाग थाना क्षेत्र में एनएचपीसी बैंड के पास आर्मी का एक ट्रक पलट गया, जिससे एक जवान उसकी चपेट में आ गया और हादसे के बाद जवान की ट्रक के नीचे दबने से मृत्यु हो गई।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Road Accident in Devprayag: Soldier Dies as Army Truck Overturns in Devprayag
Image: Soldier Dies as Army Truck Overturns in Devprayag

टिहरी गढ़वाल: यह हादसा करीब 11.30 बजे हुआ, सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Soldier Dies as Army Truck Overturns in Devprayag

घटना के बाद पुलिस को फोन पर सड़क हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद देवप्रयाग थाना और बचेलीखाल पुलिस चौकी से फोर्स मौके पर भेजी गई। पुलिस जब पहुंची तो उन्होंने देखा कि एनएचपीसी बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलटा हुआ है और एक जवान उसके नीचे दबा हुआ था। पुलिस ने तुरंत हाइड्रा मंगवाकर जवान को ट्रक के नीचे से निकाला और उपचार के लिए सीएचसी देवप्रयाग पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रक हादसे में गढ़वाल स्काउट्स के हवलदार की मौत

घटना के बारे में जानकारी मिली कि ट्रक में गढ़वाल स्काउट के सूबेदार खुशपाल सिंह समेत कुल चार जवान थे, जो गौचर से रायवाला देहरादून जा रहे थे। चालक दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि ट्रक का प्रेशर अचानक खत्म हो गया, जिससे ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। पहाड़ी चढ़ाई के कारण ट्रक पीछे आने लगा और जवान ट्रक से कूदने लगे लेकिन ट्रक पलट गया। इस हादसे में हवलदार शैलेंद्र सिंह (35 वर्ष) की मौत हो गई, वे 26 राजपूत रेजीमेंट से थे जबकि अन्य जवान सुरक्षित रहे।