Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: भगवानपुर इमली खेड़ा बाईपास मार्ग पर हकीमपुर तुर्रा गांव के पास में एक चलती कार में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही की कार में सवार दोनों व्यक्ति सही सलामत हैं।
हरिद्वार जनपद पिरान कलियर क्षेत्र में भगवानपुर बाईपास मार्ग पर हकीपुर तुर्रा गांव के पास एक भीषण हादसा हुआ है। आज 23 अक्टूबर की शाम को अचानक से एक चलती कार में आग लग गई। आग अचानक इतनी बढ़ गई कि पूरी कार जलकर रख हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ईमलीखेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार लोधी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दमकल विभाग (fire brigade team) की टीम को भी हादसे की जानकारी दी। दमकल विभाग (fire brigade team) ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन कार के सभी पुर्जे जलकर राख हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत से कार में सवार दो व्यक्तियों को बाहर निकाला। दोनों कार सवार सही सलामत हैं।
ईमली खेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने जानकारी दी है कि उनके थाना क्षेत्र में एक चलती कार में अचानक से आग लग गई थी। लेकिन गनीमत यह रही कि कार में सवार ड्राइवर सहित दोनाें लोगाें को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। दमकल विभाग (fire brigade team) की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया।