Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए एक साल में तीन मुफ्त गैस सिलिंडर देने की योजना को 2027 तक जारी रखा जाएगा। प्रदेश के 1.84 लाख से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। जिसमें अंत्योदय परिवारों के पक्ष में भी ये फैसला लिया गया कि हर साल उन्हें तीन फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। यह योजना अब 2027 तक बढ़ा दी गई है, जिससे राज्य के 1.84 लाख अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को सीधा लाभ होगा। भाजपा सरकार ने 2022 के विधानसभा चुनावों में निर्धन महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर देने का वादा किया था और यह योजना पहले मार्च में समाप्त होने वाली थी, लेकिन सरकार ने इसे फिर से 2027 तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
नागरिक खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रस्तावित इस योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। एक गैस सिलेंडर रिफिल पर लगभग 822 रुपये खर्च होगा, जिससे तीन सिलिंडर रिफिल पर सालाना खर्च करीब 2,466 रुपये होगा। सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को इस सुविधा का लाभ देने पर कुल अनुमानित व्यय 45.39 करोड़ रुपये से अधिक होगा, जिसे सरकार अपने बजट से खर्च करेगी।