उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लाखों की ठगी होना तो अब आम सा हो गया है। इस बीच एक और नया मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों की साइबर ठगी हुई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Two Crore Cyber Fraud from Officer in Share Market Investment
रुद्रपुर: सिडकुल कंपनी के एक अधिकारी से आईपीओ और शेयर मार्केटिंग के नाम पर 1.99 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई है। पीड़ित व्यक्ति ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखकर ठगी का शिकार बना।
Two Crore Cyber Fraud from Officer in Share Market Investment
साइबर थाना पुलिस ने पंतनगर में बीते गुरुवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है, जिसके तहत एक अधिकारी ने 1.99 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का शिकार होने की शिकायत की। पीड़ित ओमेक्स सोसाइटी रुद्रपुर का निवासी है, उन्होंने बताया कि वह सिडकुल की एक बड़ी कंपनी में काम करता है। कुछ महीने पहले उसने फेसबुक पर स्टॉक मार्केटिंग का एक विज्ञापन देखा। जब उसने उस विज्ञापन पर क्लिक किया, तो उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां लुभावने ऑफर के साथ शेयर मार्केटिंग की जानकारी दी गई।
शेयर मार्केटिंग के नाम पर 2 करोड़ की धोखाधड़ी
ग्रुप में शामिल होने के बाद उसे एक कस्टमर सर्विस मैनेजर के माध्यम से एक और ग्रुप में जोड़ा गया, जिसने उसे एक एप डाउनलोड करने का लिंक भेजा। इसके बाद उसने कस्टमर सर्विस मैनेजर के बताए गए बैंक खाते में पैसे जमा करना शुरू कर दिया। कुल मिलाकर उसने 11 जून से 19 अगस्त के बीच आईपीओ और शेयरों में 1,99,76,000 रुपये का निवेश किया। हालांकि जब उसने अपने निवेश की रकम निकालने की कोशिश की तो उसके खाते में कुछ भी नहीं आया जिससे उसे ठगी का एहसास हुआ।