यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं जंगलों और वन्यजीवों के प्रति आपके मन में खास जुड़ाव है और आपके पास वनों की अच्छी जानकारी है, तो आपके लिए नेचर गाइड बनने का यह एक सुनहरा अवसर है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Image: Recruitment of 36 Nature Guides For Corbett Heritage Safari
रामनगर: कालाढूंगी में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 36 नेचर गाइडों की भर्ती की जाएगी। डीएफओ दिगंत नायक ने जानकारी दी कि आवेदन पत्र वन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर निर्धारित की गई है।
Recruitment of 36 Nature Guides For Corbett Heritage Safari
रामनगर वन प्रभाग की ओर से कालाढूंगी में एक नया ईको-टूरिज्म जोन/कॉर्बेट हैरिटेज सफारी शुरू करने की योजना है, जिसका उद्देश्य पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवन के करीब लाना है। इस जोन के संचालन से पहले वन विभाग ने यहां के पर्यटकों को गाइड करने के लिए 36 नेचर गाइडों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
पंजीकृत डाक द्वारा भेजें आवेदन
विभाग ने इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर एसडीओ कामिनी आर्य ने जानकारी दी कि यह भर्ती कॉर्बेट हैरिटेज सफारी और कालाढूंगी ईको-टूरिज्म जोन के लिए की जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। आवेदन पत्र प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर वन प्रभाग के पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजने होंगे।
आवेदन पत्र यहाँ से करें डाउनलोड: https://forest.uk.gov.in/uploads/news/1729670539.pdf