Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम, जानिए आज का मौसम अपडेट

अक्टूबर माह के अंतिम दिनों में मौसम अब बदलता नजर आ रहा है। पहाड़ो में सर्द काफी बढ़ गई है। दिवाली शुरू होने से पहले ही आतिशबाजी होने से AQI में बढ़ोतरी हुई है दिवाली के दिन AQI (Air Quality Index)और अधिक बढ़ेगा।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 31 October 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 31 October 2024

देहरादून: इन दिनों पहाड़ों चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते इलाके में ठंड बढ़ रही है। चारों धामों में इन दिनों कपाट बंद होने की तैयारी जोरों पर है। चारों धाम के कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है, साथ ही हल्की-हल्की बर्फ़बारी भी शुरू हो गई है।

Uttarakhand Weather Update 31 October 2024

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। जबकि कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी हुई है। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठण्ड शुरू हो गई है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठण्ड महसूस हो रही है लेकिन दोपहर में गर्मी बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जानकारी दी है कि दिवाली शुरू होने से पहले ही आतिशबाजी होने से AQI में बढ़ोतरी हुई है दिवाली के दिन से AQI (Air Quality Index)और अधिक बढ़ेगा।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि दिवाली तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान के अनुसार देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की सभांवना है। पहाड़ों की चोटियों में हल्की बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज मौसम साफ रहने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।