Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रामनगर: उत्तराखंड में कई ऐसे प्रसिद्द जगह हैं, जहां अक्सर देश-विदेश के लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आते हैं। इनमें से ही एक स्थान रामनगर में स्थित जिम कार्बेट नेशनल पार्क है। जो इन दिनों सुर्ख़ियों में है।
मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस सुरभि ज्योति हाल ही में एक्टर सुमित सूरी से शादी के बंधन में बंध गई है। एक्ट्रेस सुरभि लम्बे समय से टेलीविजन शो में काम कर रही हैं। लेकिन कलर्स टीवी पर प्रकाशित नागिन शो से उनको एक अलग पहचान मिली। दोनों प्रेमियों ने शहर की भीड़-भाड़ से दूर उत्तराखंड में आकर शादी की है। सुरभि और सुमित की शादी देवभूमि उत्तराखंड के रामनगर में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के एक रिसॉर्ट में हुई।