चारधाम यात्रा: बाबा केदार की पंचमुखी डोली शीत प्रवास के लिए रवाना, राघव जुयाल भी पहुंचे धाम

आज भैया दूज के पर्व पर सुबह पुरोहितों ने विधिविधान और मंत्रोचारण के साथ शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद किए। इस दौरान राघव जुयाल भी केदारनाथ धाम पहुंचे थे।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Kedarnath Dham gates closed: Raghav Juyal Mesmerized after Kedarnath Doli Darshan
Image: Raghav Juyal Mesmerized after Kedarnath Doli Darshan

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट 6 महीने के लिए बंद किए गए। इस मौके पर मशहूर एक्टर और डांसर राघव जुयाल भी केदारनाथ धाम पहुंचे थे।

Raghav Juyal Mesmerized after Kedarnath Doli Darshan

आज रविवार 3 नवंबर को भैया दूज के पर्व पर सुबह 8:30 बजे पुरोहितों ने विधिविधान और मंत्रोचारण के साथ शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद किए। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदारनाथ की डोली ने आर्मी बेंड के साथ केदारनाथ धाम से प्रस्थान किया।

राघव ने किए बाबा केदार की पंचमुखी डोली के दर्शन

केदारनाथ कपाट बंद होने के अवसर पर कल 2 नवंबर से भी भक्तों की बहुत भीड़ लगी थी। इस दौरान मशहूर एक्टर और डांसर राघव जुयाल भी केदारनाथ धाम बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे। राघव ने केदार बाबा के दर्शन किए, साथ ही मंदिर समिति के लोगों से भी भेंट की। राघव ने बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली के भी दर्शन किये। इसके बाद वहां मौजूद प्रशंसकों के साथ राघव ने फोटो खिंचवाये।
केदार बाबा की डोली आज केदारनाथ धाम से रामपुर गांव में पहुंचेगी और आज रात डोली का विश्राम रामपुर में ही होगा। इसके बाद कल डोली गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में विश्राम करेगी और परसों अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पहुंचेगी।