उत्तराखंड के विद्यालयों में बेटियों के साथ छेड़छाड़ हुई तो सेवा से बर्खास्त होगा कर्मचारी.. उत्तराखंड प्रारंभिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा ये SOP तैयार की जाएगी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: SOP will be released for Safety of girls in schools
देहरादून: स्कूलों और कॉलेजों से अक्सर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ या दुष्कर्म की शिकायतें आती रहती हैं। इन सब अपराधों को रोकने के लिए राज्य सरकार अब इस मामले में कड़ी कार्यवाही करेगी।
SOP will be released for Safety of girls in schools
स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं के साथ होने वाले घिनौने अपराधों को रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जा रही है। उत्तराखंड शिक्षा विभाग के अनुसार बीते कुछ सालों में राज्य के कई विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। इस तरह के अपराधों में संलिप्त शिक्षकों और कर्मचारियों को अब सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षक के नशा करके के स्कूल में आने की भी कई शिकायतें विभाग को लगातार मिल रही हैं, कुछ शिक्षक बिना जानकरी दिए महीनों और सालों तक भी छुटी ले रहे हैं। उत्तराखंड सरकार इन मामलों पर भी कड़ी कार्यवाही करेगी।
तैयार होगी SOP, कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव
शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान के अनुसार शिक्षण स्थलों पर छात्राओं के साथ होने वाले छेड़छाड़ के मामलों में शिक्षकों तत्काल निलंबित किया जाएगा, लेकिन जांच के बाद अगर बात सही निकली तो अपराधी शिक्षक को बर्खास्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य शिक्षा मंत्री धन सिंह के निर्देश के बाद इन अपराधों को रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जा रही है। उत्तराखंड प्रारंभिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा ये SOP तैयार किया जाएगा। एसओपी तैयार होने के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा।