Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चम्पावत: पहाड़ के होनहार बेटे पवन मुरारी ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा पास कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। वे अब भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने अपनी परिजनों और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
पवन मुरारी जनपद चंपावत के लोहाघाट ब्लॉक के बिशुंग क्षेत्र के भेटी गांव के मूल निवासी हैं। पवन मुरारी सीडीएस की परीक्षा पास कर सेना में अधिकारी बने हैं। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने प्रधान के साथ मिलकर पवन को सम्मानित भी किया। पवन ने अपनी प्राथमिक व उच्च शिक्षा शिशु मंदिर कर्णकरायत से पूरी की। उन्होंने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा नवोदय विद्यालय चंपावत से पूरी की। इंटरमीडिएट के बाद पवन ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से BSC की डिग्री हासिल की।
पवन मुरारी के पिता का नाम मदन मुरारी था। पवन ने दस माह की उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था। पवन की मां सरस्वती देवी, चाचा स्व. प्रकाश मुरारी और दादा स्व. त्रिलोचन मुरारी ने पवन को पढ़ाया। बेटे की इस सफलता से परिजनों में और गांव भर में ख़ुशी का माहौल है। राज्य समीक्षा की ओर से भी पहाड़ के होनहार बेटे पवन मुरारी को उनकी इस सफलता पर ढेरों शुभकामनाएं, ऐसे ही आगे बढ़ते रहो।