सड़कों पर पाला पड़ने के कारण सुबह के समय फिसलन बढ़ने लगी है। दिवाली के बाद से राज्य में प्रदूषण अधिक बढ़ गया है। दीपावली के दिन देहरादून में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से भी ऊपर चला गया था, जो हवा की बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है।
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 5 November 2024
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों में ठण्ड बढ़ रही है लेकिन देहरादून में दिन में तेज धूप खिलने से नवंबर के माह में भी गर्मी हो रही है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है, इससे प्रदेश में शुष्क मौसम से राहत मिल सकती है।
Uttarakhand Weather Update 5 November 2024
उत्तराखंड में काफी समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठण्ड बढ़ रही है। वहीं देहरादून-ऋषिकेश में अब भी दोपहर के समय तेज गर्मी हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में रात व सुबह के समय पाला पड़ने से फसलें प्रभावित होनी शुरू हो गयी है। सड़कों पर पला पड़ने के कारण सुबह के समय फिसलन बढ़ने लगी है। दिवाली के बाद से राज्य में प्रदूषण अधिक बढ़ गया है। दीपावली के दिन देहरादून में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से भी ऊपर चला गया था, जो हवा की बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है। हालांकि, दो दिन बाद रविवार को स्थिति में सुधार हुआ और राजधानी का AQI 133 पर आ गया, जिससे प्रदूषण के स्तर में काफी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम ने बताया कि प्रदेश में बारिश न होने के कारण दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताय कि आज 5 नवंबर को 6 पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों के कुछ क्षेत्रों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। बाकि अन्य जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाने से ठण्ड बढ़ने की सम्भावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।