Uttarakhand News: कैंची धाम पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, ध्यान लगाकर बोले.. हो गए बाबा के दर्शन

भारत के मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना ने कैंची धाम में बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर पदाधिकारियों से वार्तालाप की।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Suresh Raina in Kainchi Dham: Cricketer Suresh Raina reached Kainchi Dham
Image: Cricketer Suresh Raina reached Kainchi Dham

नैनीताल: उत्तराखंड का प्रसिद्ध कैंची धाम, वो दिव्य और अलौकिक मंदिर जिसने फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, स्टीव जॉब्स और जूलिया रॉबर्ट्स जैसी बड़ी हस्तियों को आध्यात्म की राह दिखाई। इन लोगों ने भी माना कि उन्हें जीवन में सफल होने का सूत्र भारत के एक मंदिर में मिला। ये मंदिर बाबा नीम करौली का मशहूर कैंची धाम ही है।

Cricketer Suresh Raina reached Kainchi Dham

खूबसूरत पहाड़ी के बीच स्थित इस मंदिर में भारतीय टीम के पूर्व धांसू बल्लेबाज सुरेश रैना मंगलवार को पहुंचे। भारत के मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना ने इसके बाद कैंची धाम में बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने पूजा अर्चना की और ध्यान कक्ष में बैठकर कुछ देर ध्यान भी लगाया। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में रैना ने बाबा की शिला पर फूल माला चढ़ाई। मंदिर प्रबंधक भयू साह और अन्य पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। वह यहां कुछ देर ठहरे। इस दौरान उन्होंने मंदिर पदाधिकारियों से वार्तालाप की। उन्होंने कहा कि उन्हें नीम करौली महाराज के दर्शन से बड़ी शांति मिली।

कुछ दिन पहले रिंकू सिंह ने भी किये थे दर्शन

भारतीय टीम के प्रसिद्ध क्रिकेटर रिंकू सिंह शनिवार 3 अगस्त को कैंची धाम पहुंचे थे और बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा कर आशीर्वाद लिया थे। उनके साथ क्रिकेटर आर्यन जुयाल भी मौजूद थे। रिंकू सिंह लगभग आधे घंटे तक मंदिर में रहे जिसके बाद वे वापस लौट गए।