Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कचहरी देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड राज्य रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर गया है लेकिन याद रहे आंदोलनकारियों द्वारा राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्षों के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ है।
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का भी इस अवसर पर स्मरण किया जिन्होंने उत्तराखंड राज्य की नींव रखी। कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। वहीं देहरादून के रिजर्व पुलिस लाइन्स में रैतिक परेड आयोजित की गई, जिसमें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने परेड की सलामी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित परेड में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ अनिल चौहान भी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित करेंगे।