Uttarakhand Weather Update: सूखी ठंड ने तोड़ा 10 सालों का रिकॉर्ड, आज 2 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 21 नवंबर की रात को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बृहस्पतिवार को ठंड ने बीते 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 22 November 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 22 November 2024

देहरादून: उत्तराखंड में काफी वक्त से बारिश नहीं हुई है, लेकिन प्रदेश में सूखी ठंड काफी बढ़ रही है। राज्य के पहाड़ी इलाकों सहित मैदानी इलाकों के तापमान में भी इन दिनों भारी गिरावट देखने को मिली है। कल बृहस्पतिवार 21 नवंबर को ठंड ने बीते 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 21 नवंबर का दिन पिछले 10 सालों में नवंबर महीने का सबसे ठंडा दिन रहा।

Uttarakhand Weather Update 22 November 2024

मौसम विभाग के अनुसार 21 नवंबर की रात को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जो कि पिछले 10 सालों में नवंबर महीने का सबसे कम तापमान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मैदानी इलाकों में लगातार कोहरा छाए रहने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। हालाँकि दोपहर के समय देहरादून में तेज धूप खिली हुई थी।

2 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में सुबह-शाम घना कोहरा छाने की सम्भवना है। इन दोनों जनपदों में आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बाकी 11 जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा, और अगले 25 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य में अगले चार दिनों तक बारिश की कोई सम्भवना नहीं है।