Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ममेरे ससुर भूदेव उर्फ भोला ने डीएलएड व ट्रेनिंग कराकर किसी प्राइमरी स्कूल में टीचर की नौकरी लगवाने के लिए 5 लाख रुपये का खर्चा बताया, उसके बाद 3 लाख और खर्चों का ये सिलसिला कई साल चलता रहा, इसके बाद रूपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके ममेरे ससुर ग्राम श्यामपुर निवासी भूदेव उर्फ भोला ने उसे डीएलएड व ट्रेनिंग कराकर किसी प्राइमरी स्कूल में टीचर की नौकरी लगवाने के लिए 5 लाख रुपये का खर्चा बताया। भूदेव ने उससे 3 लाख 60 हजार रुपये नकद ले लिए और उसके उत्तराखंड ग्रामीण बैंक खाते के 2 ब्लैंक चेक भी ले लिए, लेकिन भूदेव ने उसे डीएलएड नहीं कराया। रकम मांगने पर वह टाल-मटोल करने लगा।
वर्ष 2022 में उसका एक्सीडेंट हो गया। 15 मार्च 2024 को भूदेव ने उसे टांडा उज्जैन में बुलाया और ग्राम भगवंतपुर निवासी विक्की चोटिवाल से मिलवाया। उन्होंने तीन लाख का खर्चा बताकर वन विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही।
इसके बाद विक्की नामक शख्स ने विवेक से मिलाया, जिसने खुद को विभाग में कमिश्नर बताते हुए आचार संहिता के चलते बैक डेट में ज्वाइनिंग कराने की बात कही और उससे 3 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उससे दो लाख रुपए की और मांग की गई। असमर्थता जताने पर उन्होंने कहा कि दो लाख रूपये और नहीं दिए तो सभी पैसे डूब जाएंगे। रकब डूबने का अंदेशा हाने पर उसने दो लाख रूपये और दिए और एक ब्लैंक चेक भी दिया। बाद में पैसे मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कुंडा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।