Uttarakhand: 7477 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल आज होगा समाप्त, क्षेत्र में प्रशासकों की होगी नियुक्ति

उत्तराखंड के 12 जिलों की नवगठित ग्राम पंचायतों (हरिद्वार जिले को छोड़कर) का कार्यकाल आज शाम को समाप्त हो रहा है। इनकी जगह नई ग्राम पंचायतों के गठन या कार्यभार ग्रहण करने की तिथि (जो भी पहले हो) से छह माह के भीतर प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
7477 Gram Panchayats: Tenure of 7477 Gram Panchayats will end today
Image: Tenure of 7477 Gram Panchayats will end today

देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के ग्राम पंचायतों को छोड़कर राज्य के अन्य 12 जिलों के 7,477 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल आज बुधवार 7 नवंबर समाप्त हो रहा है। नई ग्राम पंचायतों में विकास सहायक अधिकारियों को ग्राम पंचायत प्रशासक बनाया जाएगा, तथा शुक्रवार 29 नवंबर से क्षेत्र पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

Tenure of 7477 Gram Panchayats will end today

सचिव चंद्रेश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश में नवगठित सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 27 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। नई ग्राम पंचायतों के गठन या कार्यभार ग्रहण करने की तिथि (जो भी पहले हो) से छह माह के भीतर प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे।
SDM को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। प्रशासकों की नियुक्ति के लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों को भी विशेष अधिकार दिए गए हैं। 27 नवंबर बुधवार शाम ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होते ही प्रशासकों को नियुक्त कर दिया जाएगा।