Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में आज सुबह 10 बजे से शुरू हुई जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के लिए वोटिंग के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कुछ जिलों में जिला पंचायत अध्यक्षों का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था, कुल मिलाकर अब दस जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निश्चित हो गए हैं।
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद 10 जिलों को जिला पंचायत अध्यक्ष मिल गए हैं। आज 6 जिलों में नए जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए जबकि पांच जिलों में पहले ही निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा चुके थे, लेकिन उधम सिंह नगर में कोर्ट की रोक के बाद इनमें से चार ही फिलहाल मान्य हैं। ऊधमसिंह नगर में भी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए थे लेकिन हाईकोर्ट की रोक के चलते नतीजा घोषित नहीं हुआ। नैनीताल जिले में जिला पंचायत सदस्यों के गायब होने के आरोप के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव रद्द कर दिया गया है। इस प्रकार हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों को छोड़कर कुल मिलाकर उत्तराखंड के 10 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं जिनमें चार जिलों में जिला पंचायत अध्यक्षों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।