Uttarakhand News: देहरादून में सुखविंदर कौर, बागेश्वर और अल्मोड़ा में BJP पंचायत अध्यक्ष की जीत

पांच जिलों में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के बाद अन्य चार जिलों में भी जिला पंचायत का पहला नतीजा घोषित हो गया है। पढ़िए पंचायत चुनाव की लेटेस्ट अपडेट..
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: BJP wins in Almora and Bageshwar Sukhwinder Kaur in Dehradun
Image: BJP wins in Almora and Bageshwar Sukhwinder Kaur in Dehradun

देहरादून: उत्तराखंड में आज सुबह सुबह 10 बजे से जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के लिए वोटिंग चल रही है, पांच जिलों में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन सहित उत्तराखंड के नौ जिला पंचायत अध्यक्षों के नाम पर लगभग मोहर लग चुकी है।

BJP wins in Almora and Bageshwar Sukhwinder Kaur in Dehradun

कुल मिलाकर नौ जिला पंचायत अध्यक्षों के नामों पर लगभग मोहर लग चुकी है। उत्तराखंड पंचायत चुनाव के आज नतीजे घोषित होने हैं, शाम तक उत्तराखंड के 12 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख हम सबके सामने होंगे। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में सुखविंदर कौर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई है, दो अन्य जिलों बागेश्वर और अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत हो गई है। वहीं चमोली जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दौलत सिंह बिष्ट 19 मत पाकर विजेता घोषित हुए।
इस प्रकार उत्तराखंड के नौ जिलों में अब जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम पर लगभग मोहर लग चुकी है, जिनमें से पांच जिलों में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। टिहरी से इशिता सजवाण, चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी, पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद और उत्तरकाशी से रमेश चौहान पहले ही निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। पंचायत चुनावों की और भी अपडेट के लिए राज्य समीक्षा से जुड़े रहिये।