Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: हाईकोर्ट ने नैनीताल जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को दोबारा करने का आदेश दिया है। आज सुबह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कुछ अज्ञात लोगों पर उनकी पार्टी से जुड़े जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने का आरोप लगाया था। लेकिन लापता हुए जिला पंचायत सदस्यों का अब तक पता नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के नैनीताल जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने हाईकोर्ट में बताया कि उनकी पार्टी के कुछ सदस्य आज सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान करने जा रहे थे। उसी दौरान कुछ लोग उन्हें जिला पंचायत कार्यालय के पास से जबरन ले गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन इसके बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
हाईकोर्ट ने इस मामले में जिलाधिकारी वंदना चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पी एन मीणा को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि आज शाम 4:30 बजे तक कांग्रेस द्वारा लापता बताए गए सभी सदस्यों को कोर्ट में पेश किया जाए। लेकिन अब तक जिला पंचायत सदस्यों का कुछ पता नहीं लग पाया है। लापता हुए जिला पंचायत सदस्यों का अब तक पता नहीं लगने से हाईकोर्ट नाराज है। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने इस प्रकरण से संबंधित कोई वीडियो नहीं देखा है। देर शाम को हुई सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने नैनीताल जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को दोबारा करने का आदेश दिया है।