Uttarakhand News: दिनदहाड़े ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, सोने के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ

घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखी 7 हजार की नगदी सहित सोने का लोकेट, सोने की एक चेन और दो अंगूठी गायब थे। घर की ये हालत देख रुकमणी देवी की जान हलक में आ गई।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Gold jewellery and cash stolen: Gold jewellery and cash stolen in Kirtinagar
Image: Gold jewellery and cash stolen in Kirtinagar

टिहरी गढ़वाल: कीर्तिनगर क्षेत्र के घर में चोरों ने ताला तोड़कर सोने के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने घटना को सुबह के समय अंजाम दिया जब घर पर कोई नहीं था। कीर्तिनगर थाना पुलिस चोरों को तलाश कर रही है।

Gold jewellery and cash stolen in Kirtinagar

जानकारी के अनुसार कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्र के देवली गांव की रुकमणी देवी सुबह के समय घर को ताला लगाकर पानी का बिल जमा करने जाखणी गई हुई थी। लेकिन जब रुकमणी देवी बिल जमाकर के वापस घर पहुंची तो घर के गेट का ताला टूटा हुआ था। ये देख वो बुरी तरह घबरा गई। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखी 7 हजार की नगदी सहित सोने का लोकेट, सोने की एक चेन और दो अंगूठी गायब थे। घर की ये हालत देख रुकमणी देवी की जान हलक में आ गई। उन्होंने चोरी की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी तो गांव में हड़कंप मच गया।

अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। SHO कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, चोर जल्द ही पकड़े जाएंगे।