Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: क्रूज में पर्यटकों के ठहरने के लिए 12 कमरे, रेस्टोरेंट, शौचालय सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह क्रूज बोट कोटीकाॅलोनी से डोबरा-चांठी पुल तक संचालन के लिए चल रही है, जिससे पर्यटक इस मार्ग के खूबसूरत दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
टिहरी झील अब साहसिक खेलों और पर्यटन के नए अनुभवों के साथ पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। फ्लोटिंग हट्स के बाद अब झील में क्रूज बोट भी उपलब्ध है, जिसमें सैलानी रात बिता सकते हैं। इस क्रूज बोट का संचालन पीपीपी मोड पर शुरू किया गया है और इसमें 12 कमरे, रेस्टोरेंट, शौचालय सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह क्रूज बोट पर्यटकों को एक अलग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें पर्वतीय क्षेत्र के घरों जैसी छत की डिजाइन भी की गई है।