Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: गुरुवार को विधानसभा भवन स्थित कार्यालय में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवासीय स्कूलों का खाका तैयार करने के निर्देश दिए।
छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़ने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार हर जिले में एक-एक आवासीय मॉडल स्कूल स्थापित करने जा रही है। ये स्कूल छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए होंगे, जिनमें प्रवेश के लिए तय मानकों के आधार पर चयन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इन स्कूलों की विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का संपूर्ण सेवा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से संरक्षित रखने के लिए ‘मानव संपदा पोर्टल’ तैयार करने का निर्णय लिया गया है। इस पोर्टल की मदद से कर्मचारियों के तबादले और पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाया जाएगा। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत इसे प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को इसकी जल्द तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।