Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: IAS अधिकारियों की तबादले की दूसरी सूची आज शनिवार को जारी की गई है। इस सूची के मुताबिक आईएएस नितिन भदौरिया को उधम सिंह नगर जनपद के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती मिली है।
आईएएस नितिन भदौरिया इन आईएएस तबादलों के बाद से ऊधमसिंहनगर के नए जिलाधिकारी बन गए है। वे अब यूएस नगर के पूर्व डीएम उदयराज सिंह का स्थान लेंगे, जो कि आज शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इससे पहले उदय राज को सेवानिवृत होने पर 3 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ था कि उनके सेवानिवृत होने के बाद इस पद की नई जिम्मेदारी किसको मिलेगी। इस पद के लिए कई लोगों के नाम चल रहे थे, लेकिन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए नितिन भदौरिया को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
2011 बैच के आईएएस अधिकारी नितिन भदौरिया इससे पहले अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपद के भी जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा वह देहरादून नगर निगम के नगर आयुक्त और शहरी विकास निदेशक की जिम्मेदारी बखूबी संभाल चुके हैं। उनक पत्नी स्वाति भदौरिया भी आइएएस अधिकारी हैं।