ऋषिकेश: सरकारी अस्पताल की OPD में मरीजों को देखते-देखते डॉक्टर को आया हार्टअटैक, निधन

ऋषिकेश में सरकारी अस्पताल की OPD में मरीजों को देखते समय डॉक्टर को आया हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उनकी दुखद मृत्यु हो गई
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Dr Lalit Jain: Doctor got heart attack in OPD of government hospital
Image: Doctor got heart attack in OPD of government hospital

ऋषिकेश: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई, जब 52 वर्षीय दंत चिकित्सक डॉ. ललित जैन की ओपीडी में मरीजों का इलाज करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

Dr Lalit Jain got heart attack in OPD

जानकारी के मुताबिक डॉ. ललित जैन शनिवार को रोजाना की तरह सुबह 9 बजे डेंटल ओपीडी में पहुंचे। मरीज ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक मरीज की जांच करते समय उनके सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। सहायक ने तुरंत अस्पताल के कर्मचारियों को सूचित किया, जिसके बाद डॉ. ललित जैन को इमरजेंसी ले जाया गया, जहां से उन्हें सीधे गहन चिकित्सा इकाई में डॉक्टर को भर्ती कराया गया।

दूसरा अटैक आने से हो गई मृत्यु

लेकिन इसके ठीक 30 मिनट बाद दूसरे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। सीएमएस डॉक्टर. प्रदीप कुमार चंदोला ने घटना के बारे में बताया कि जून 2024 में नरेंद्रनगर सरकारी अस्पताल से स्थानांतरित होने के बाद डॉक्टर ललित यहां आए थे। वह शुरू में हरियाणा के रोहतक में रहते थे। उनकी पत्नी भी एक डॉक्टर हैं, डॉक्टर सुचेता जैन नरेंद्रनगर में ही प्रैक्टिस करती हैं। घटना से अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी और मौजूद मरीज भी दुखी हो गए। डॉक्टर ललित की दुखद मृत्यु के बाद अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी बंद कर दी।