Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
ऋषिकेश: हरिपुरकलां में दोस्तो के साथ में नहाने गए होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई। उत्तराखंड में रायवाला के पास हरिपुर कला में एक होटल कर्मचारियों के गंगा में डूबने से मौत होने की एक दुखद खबर आ रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कल देर शाम करीब 6:00 बजे कोटद्वार निवासी जितेंद्र अपने चार अन्य दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गया था। जहां डूबने से जितेंद्र की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इसके बाद एसडीआरएफ द्वारा देर शाम जितेंद्र कश्यप 25 फीट गहराई से बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 22 वर्षीय जितेंद्र निवासी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल अपने चार दोस्तों के साथ हरिपुरकलां में गीता कुटीर स्थित बेरी के जंगल में गया था। इसी दौरान गंगा में नहाने समय वह बह गया। उसके दोस्तों ने पुसिल को सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ टीम तलाशी अभियान चलाया। देर शाम उसका शव गंगा में 25 फीट गहराई से बरामद किया गया। निरीक्षण कविंद्र सजवान ने बताया कि शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया हैं। वहीं, चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि जितेंद्र हरिपुर क्षेत्र में ही एक होटल में काम करता था।