पहाड़ के रहवासियों को CM धामी का Return Gift, 5 लाख लोगों को 15 करोड़ की सब्सिडी

सितम्बर के महीने में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिवस के सुअवसर पर उत्तराखण्ड राज्य के गरीब उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में राहत प्रदान किये जाने की बात कही थी। जिसका लाभ अब दिया जा रहा है..
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
subsidy of Rs 15 crore: subsidy of Rs 15 crore to 5 lakh people
Image: subsidy of Rs 15 crore to 5 lakh people

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश के 5 लाख लोगों को जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट देंगे। जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। दरअसल CM पुष्कर सिंह धामी ने सितंबर के महीने में एक संबोधन दिया था जिसमें उन्होंने प्रदेश के गरीब बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में राहत प्रदान करने का वादा किया था।

CM Dhami's return gift: subsidy of ₹15 crore to 5 lakh people

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल के बाद यूपीसीएल द्वारा उपभोक्ताओं को न्यूनतम दर पर सुचारू विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। सितम्बर के महीने में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिवस के सुअवसर पर उत्तराखण्ड राज्य के गरीब उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में राहत प्रदान किये जाने की बात कही थी। जिसके अनुरूप, अब यूपीसीएल द्वारा प्रदेश के गरीब उपभोक्ताओं को सौगात दी जा रही है। पहाड़ के लोगों को दो श्रेणियों में ये सब्सिडी दी जा रही है।

दो श्रेणियों में सब्सिडी

1. हिम-आछादित क्षेत्र के घरेलू श्रेणी के ऐसे सभी विद्युत उपभोक्ता जिनका मासिक विद्युत उपभोग 200 यूनिट प्रति माह तक है।
2. अन्य क्षेत्रों के घरेलू श्रेणी के ऐसी सभी विद्युत उपभोक्ता जिनका अनुबन्धित भार 1 कि०वा० तक तथा मासिक विद्युत उपभोग 100 यूनिट तक है।
उक्त दो श्रेणियों में विद्युत दरों में सब्सिडी का लाभ मिलेगा। ये लाभ उपभोक्ताओं को उनके विद्युत खपत के आधार पर दी जा रही है।

इस अवधि में मिल रहा लाभ

इस सब्सिडी का लाभ 01 सितम्बर, 2024 से उपभोक्ताओं के विद्युत खपत पर यूपीसीएल के बिलिंग सिस्टम के माध्यम से दिया जा रहा है। वर्तमान में औसतन प्रति माह 05 लाख से अधिक उपभोक्ताओं द्वारा सितम्बर माह से गत नवम्बर माह तक अपने विद्युत खपत पर यूपीसीएल के बिलिंग सिस्टम के माध्यम से रू0 15 करोड़ से अधिक की सब्सिडी प्राप्त की जा चुकी है। अन्य सम्बन्धित विद्युत उपभोक्ता अपना घोषणा / वचन पत्र सम्बन्धित खण्ड कार्यालय में 31 मार्च, 2025 तक अवश्यमेव उपलब्ध कराकर सब्सिडी की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।