करण माहरा ने देहरादून क्लब अध्यक्ष अजय राणा से पुलिस लाइन में पत्रकारों के साथ हुए प्रकरण में औपचारिक रूप से माफ़ी मांगते हुए उन्होंने कहा कि ये केवल एक गलतफहमी के कारण हुई घटना थी। उनकी मीडिया के साथ हुई बदसलूकी की कोई मंशा नहीं थी।
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Karan Mahra apologize for misbehave with journalist at Press Club
देहरादून: प्रेस क्लब और उत्तराखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के बीच जारी विवाद का आज शनिवार को पटाक्षेप हो गया। करण माहरा शनिवार को प्रेस क्लब पहुंचे और पुलिस लाइन में पत्रकारों के साथ हुई बदतमीजी के लिए खेद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनकी मीडिया के साथ हुई बदसलूकी की कोई मंशा नहीं थी।
Karan Mahra apologize for misbehave with journalist at Press Club
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी के लिए प्रेस क्लब पहुंचकर माफी मांगी। करण माहरा ने देहरादून क्लब अध्यक्ष अजय राणा से पुलिस लाइन में पत्रकारों के साथ हुए प्रकरण में औपचारिक रूप से माफ़ी मांगते हुए उन्होंने कहा कि ये केवल एक गलतफहमी के कारण हुई घटना थी।
अंदाजा नहीं था कि मामला इस स्तर तक पहुंचेगा
माहरा ने कहा कि वह स्वयं ही कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन शोरशराबे के कारण उनकी बात कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुंच सकी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि उस दिन पुलिस लाइन में उत्तरांचल प्रेस क्लब का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए जाने के बाद वे सामान्य रूप से पुलिस लाइन स्टेडियम में ही लाया जाता था। इस दौरान जो परिस्थितियां बनीं और मामला जिस स्तर तक बढ़ा, इसका उन्हें अंदाजा नहीं था।
क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस ने किया था हंगामा
गौरतलब है कि बीते 4 दिसंबर को माहरा समेत युवा कांग्रेसियों की पत्रकारों के साथ झड़प व धक्का मुक्की हुई। उंस समय उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम चल रहा था। यूथ कांग्रेस के सचिवालय कूच के चलते कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया था। इसी दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी से हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना का वीडियो भी वॉयरल हुआ।
पहले पुलिस को ठहराया था दोषी
झगड़े के बाद माहरा ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया था। और कहा था कि गिरफ्तार कांग्रेसियों को रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में नहीं ले जाना चाहिए था। इस घटना को लेकर प्रेस क्लब ने आपत्ति जताई थी और आपात आमसभा बुलाई थी। जिसमें सदन ने बहुमत से प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा से माफी मांगने का प्रस्ताव पारित किया। इसके लिए सदन ने प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा को अधिकृत किया था। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के माफी मांगने के बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने इस मामले को समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस सकारात्मक कदम से प्रेस क्लब संतुष्ट है।