रुद्रप्रयाग: आखिर बरस ही पड़े बादल, केदारघाटी में बारिश से सूखी ठंड का दौर खत्म

मौसम विभाग ने 7 और 8 तारीख के लिए उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बारिश की चेतावनी जारी की थी। अब झमाझम बरसात ने उत्तराखंड में जल्दी ही बर्फबारी और ठंड शुरू होने का पैगाम दे दिया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Rain in Rudraprayag: Weather Update Rain Starts in Kedarghati Rudraprayag
Image: Weather Update Rain Starts in Kedarghati Rudraprayag

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के मौसम को लेकर कई दिन से बारिश और बर्फबारी की अटकलें लगाई जा रही थी। केदारघाटी में आज शाम आखिर बादल बरस ही पड़े। केदार घाटी में शाम 6:30 बजे के आसपास से झमाझम बारिश शुरू हो गई है।

Weather Update: Rain Starts in Kedarghati Rudraprayag

पहाड़ों में सूखी ठंड का दौर अब खत्म हो गया है। झमाझम बारिश के साथ छोटे-छोटे ओलों की भी बारिश ने आगे आने वाली बर्फ़बारी का अहसास दिला दिया है। मौसम विभाग पिछले कई दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की आशंका व्यक्त कर रहा था।

मौसम विभाग ने जारी की थी संभावना

7 और 8 तारीख के लिए भी मौसम विभाग ने उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बारिश की चेतावनी जारी की थी। अब झमाझम बरसात ने उत्तराखंड में जल्दी ही बर्फबारी और ठंड शुरू होने का पैगाम दे दिया है। रुद्रप्रयाग जिले की केदार घाटी में इस वक्त कस्बों में हलकी बारिश शुरू हो गई है, उम्मीद है सुबह तक पहाड़ों की चोटियों पर हल्की बर्फबारी देखने को मिलेगी। उत्तराखंड में मौसम के ताजा अपडेट के लिए राज्य समीक्षा से जुड़े रहें।