उत्तराखंड: हर ब्लाक से 2 हाईस्कूल टॉपर, CM धामी ने 157 बच्चों को भारत दर्शन यात्रा पर किया रवाना

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र- छात्राओं को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर रवाना किया, मुख्यमंत्री ने कहा मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण में देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराएंगे।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Bharat Darshan Yatra: CM Dhami starts Bharat Darshan Yatra of 157 children
Image: CM Dhami starts Bharat Darshan Yatra of 157 children

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा निदेशालय, नानूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में 2024 के हाईस्कूल टॉपर 157 छात्र छात्राओं को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ब्लॉक स्तर पर मेधावी छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया है।

CM Dhami starts Bharat Darshan Yatra of 157 children

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराएंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मेधावी छात्र छात्राओं के लिए के ब्लॉक स्तर पर शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। हाईस्कूल परीक्षा 2024 के कुल 157 विद्यार्थियों के दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को स्वयं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आज ऐसे निर्णय ले रहा है जो पूरे देश के लिए बेस्ट प्रैक्टिस साबित हो रहे हैं। खुद PM नरेंद्र मोदी ने नौ नवंबर के संबोधन में इन निर्णयों का उल्लेख कर राज्य सरकार को प्रोत्साहित किया है। प्रधानमंत्री ने इसे उत्तराखंड में विकास का महायज्ञ करार दिया है।

  • उत्तराखंड के ब्रांड अम्बेसडर बनें

    Bharat Darshan Yatra of 157 children
    Pic: 1/ 2
    Image: Bharat Darshan Yatra of 157 children

    मेधावी छात्र- छात्राओं के भ्रमण कार्यक्रम का पहला दल हिमाचल, पंजाब, चंड़ीगढ़, हरियाणा, दिल्ली के एतिहासिक स्थलों के भ्रमण पर जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये भ्रमण उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में नया अध्याय जोड़ेगा। छात्र- छात्राएं इस दौरान जहां भी जाएंगे, वहां उत्तराखंड के ब्रांड अम्बेसडर के तौर पर खुद को पेश करें। सभी छात्र- छात्राएं उत्तराखंड की पवित्र नदियों, देवस्थानों, मौसम, पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि शीतकाल के लिए चार धामों के कपाट बंद होने के बाद अब शीतकालीन प्रवास स्थल पर भगवान के दर्शन हो सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार शीतकालीन यात्रा प्रारंभ कर चुकी है। दल में शामिल छात्र-छात्राएं इस बात की जानकारी दे सकते हैं कि शीतकालीन गद्दी पर भी लोग दर्शन कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

  • हर ब्लाक से दो मेधावी बच्चे

    Bharat Darshan Yatra of 157 children
    Pic: 2/ 2
    Image: Bharat Darshan Yatra of 157 children

    शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि पहली बार कोई राज्य सरकार अपने प्रदेश में ब्लॉक स्तर के टॉपर दो -दो बच्चों के लिए इस तरह का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरू कर रही है। इस दौरान मेधावी आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम के साथ ही वहां के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों से भी मिलेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अपार आईडी तैयार करने में भी उत्तराखंड देश के टॉप 10 राज्यों में शामिल है। अब तक राज्य में 45 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षिक सत्र से सरकार सभी छात्र छात्राओं का निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की तर्ज पर कॉपियां भी प्रदान करेगी।