Uttarakhand Weather Update: बर्फबारी से बढ़ गई ठिठुरन, 11 जिलों में 2 दिन शीतलहर का येलो अलर्ट

पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है, पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के बाद मौसम ठंडा और साफ हो गया है जिस कारण अब रात के समय में पाला पड़ने लगा है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 11 December 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 11 December 2024

देहरादून: उत्तराखंड में साल की पहली बर्फबारी होने के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। इन दिनों पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद प्रदेश में मौसम फिर साफ हो गया है, जिससे रात को अत्यधिक पाला जम रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में दो दिन के लिए पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 11 December 2024

उत्तराखंड में पहली बर्फबारी से पहाड़ की चोटियां सफेद बर्फ की चादर ओढ़कर चांदी सी चमक रही हैं। राज्य के चारों धाम सफेद बर्फ से सजे हुए हैं। राज्य के विंटर पर्यटक स्थलों में पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ़ उठा रहे हैं। लेकिन 13 दिसंबर से फिर से प्रदेशभर में मौसम शुष्क हो जाएगा। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है, पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के बाद मौसम ठंडा और साफ हो गया है जिस कारण अब रात के समय में पाला पड़ने लगा है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर को छोड़कर राज्य के अन्य 11 जनपदों में 11 और 12 दिसंबर के लिए पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 13 दिसंबर के बाद फिर से पूरे राज्य का मौसम शुष्क हो जाएगा। इसके अलावा राज्य में इन 11 जिलों में शीतलहर से अत्यधिक ठिठुरन बढ़ेगी। बुधवार यानि आज देहरादून का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने के आसार हैं।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 21.8 डिग्री पर रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 5.6 डिग्री रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान -1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।