उत्तराखंड: सरकारी दफ्तरों में जिलाधिकारी ने अचानक मारे छापे, 31 कर्मचारी मिले नदारद

डीएम कर्मेंद्र सिंह ने सुबह 10:10 बजे सिंचाई विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां सिंचाई अभियंता समेत 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद, 10:20 बजे जल संस्थान कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां 10 स्थायी और 4 आउटसोर्स कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
डीएम कर्मेंद्र सिंह: DM check Govt Offices 31 employee found absent
Image: DM check Govt Offices 31 employee found absent

हरिद्वार: उत्तराखंड के सरकारी कार्यालयों में अनुशासन बनाए रखने के लिए हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों पर अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान 31 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिससे सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

DM check Govt Offices, 31 employee found absent

हरिद्वार जिले के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी किस तरह से काम कर रहे हैं, यह जानने के लिए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने आज सरकारी कार्यालयों में छापेमारी की। डीएम की छापेमारी में 31 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद डीएम ने अधिकारियों को सख्त फटकार लगा दी। हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने सबसे पहले सुबह 10:10 बजे सिंचाई विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां सिंचाई अभियंता समेत 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद, जल संस्थान कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां 10 स्थायी और 4 आउटसोर्स कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

अधिकारियों को लगा दी सख्त फटकार

इसके बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने जल संस्थान कार्यालय में में भ्रमण पंजिका की मांग की, पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। कार्यालय की सफाई और फाइलों के रखरखाव में भी जिलाधिकारी को भारी खामियां देखने को मिली, जिसके बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त फटकार लगा दी। डीएम ने इसके बाद दुबारा जांच होने और सफाई तथा फाइल प्रबंधन में सुधार के निर्देश दिए।

अध्यापक भी मिले गायब

जल संस्थान के बाद जिलाधिकारी ने ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत विद्यालय का निरीक्षण किया। वहाँ भी एक सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिला। ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय में चार सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गये। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में गंदगी मिलने और सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।