CM धामी ने India Economic Conclave में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड भी निरंतर विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ के धाम से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand GDP will double in the 5 years CM Dhami in India Economic Conclave
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में हिस्सा लेते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी राज्य भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य ने अपनी जीएसडीपी को अगले 5 सालों में दुगना करने का लक्ष्य लिया है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर आया है। बेरोजगारी दर में भी 4.4% की गिरावट आई है।
Uttarakhand GDP will double in the 5 years, CM Dhami in India Economic Conclave
उत्तराखंड राज्य देश की प्रगति में अपना योगदान देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देहरादून एलिवेटेड सड़क बनने से दोनों शहरों की दूरी ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी। उन्होंने कहा इस वर्ष आपदा के कारण चार धाम यात्रा करीब 35 दिन कम हुई है। उसके बावजूद भी राज्य में 46 लाख श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए आए। आगे के लिए भी राज्य में पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले बाबा केदारनाथ के नव निर्माण कार्य को किया। आज भव्य और दिव्य केदारनाथ जी का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदारनाथ की जनता ने इस बार उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाया।
भू कानून का पालन न करने वालों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान भू संबंधित कानून का पालन न करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। जिस मकसद से भूमि ली गई हो यदि वह धरातल में नहीं उतरा है, तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। नियमों का पालन करने वाले, रोजगार देने वाले लोगों को उत्तराखंड में बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शीतकालीन दर्शन यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में जल्द ही यूसीसी भी लागू किया जाएगा।