Uttarakhand: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कड़ाके की ठंड, कब होगी बर्फबारी.. जानिये Weather Update

अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तराखंड में फिलहाल दोपहर के समय चटख धूप खिलेगी वहीं सुबह के समय पाला पड़ने से ठंड भी बढ़ेगी। मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट जानिये।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 16 December 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 16 December 2024

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड में दिसंबर महीने की शुरूआत में एक बार बर्फबारी और बारिश होने बाद फिर से लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। फ़िलहाल मौसम में परिवर्तन के कोई आसार नहीं हैं, नए साल पर जरूर बारिश की आशंका है। देहरादून में सुबह के समय धुंध छाई हुई है।

Uttarakhand Weather Update 16 December 2024

पहाड़ों में कड़ाके की सूखी ठंड पड़ रही है और मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम के समय कोहरा छाया हुआ है। सर्द हवा और पाला पड़ने से सुबह के समय बहुत तेज ठण्ड बढ़ गई है। सूखी ठंड के कारण से ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग लोग बीमार पड़ रहे हैं। देहरादून में बीते गुरुवार की रात को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते तीन सालों में गुरुवार की रात देहरादून में सबसे ज्यादा ठंड रही।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार को पूरे उत्तराखंड राज्य मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा, फ़िलहाल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं है, लेकिन नए साल तक जरूर बारिश्ज के आसार बन रहे हैं। प्रदेश में आज दोपहर में भी चटख धूप खिले रहने के आसार हैं, वहीं राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहने और सुबह और शाम के समय में धुंध छाए रहने की संभावना है। देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।